दिवाली के बाद सजावटी लाइट्स कैसे संभालें? अगले साल तक खराब न होने के 5 स्मार्ट तरीके
दिवाली का त्योहार खत्म होने के बाद अब समय है घर और दुकान पर लगी सजावटी लड़ियों, पिक्सल लाइट्स और झालरों को सुरक्षित पैक करके रखने का। अक्सर लोग इन्हें जल्दबाजी में लपेटकर रख देते हैं, जिससे अगले साल निकालते वक्त या तो तार खिंचकर टूट जाते हैं या लाइट्स बंद मिलती हैं। इन 5 आसान तरीकों से आप अपनी लाइट्स को सालों-साल सुरक्षित रख सकते हैं:
1. गत्ते या पीवीसी पाइप रोल का इस्तेमाल करें
तारों को हाथ में गोल-गोल लपेटने के बजाय किसी खाली जूते के गत्ते या पीवीसी पाइप पर लपेटें। इससे अगली दिवाली पर लगाते वक्त तार उलझेंगे नहीं और खींचने के कारण अंदर का बारीक कॉपर वायर नहीं टूटेगा।
2. ओस और नमी को पूरी तरह सुखाएं
छत या बालकनी पर रातभर लगी लाइट्स में ठंड की ओस समा जाती है। गीली लाइट सीधे डिब्बे में बंद करने से उसके लेग्स और सर्किट में हरा कार्बन (जंग) लग जाता है। उतारने के बाद 2 घंटे धूप या सूखी हवा में रखें, फिर पैक करें।
3. कंट्रोलर और एडेप्टर को बबल रैप में रखें
मल्टी-फंक्शन कंट्रोलर और पावर एडेप्टर के प्लास्टिक बॉक्स बहुत नाजुक होते हैं। इन पर भारी तारों का दबाव न पड़े, इसलिए इन्हें अलग से पुराने अखबार या बबल रैप में लपेटकर टेप लगा दें।
4. कटे तारों पर तुरंत इंसुलेशन टेपिंग करें
उतारते समय जो तार खिंच गए हों या चूहों ने हल्के कुतरे हों, उन पर तुरंत ISI मार्क वाली पीवीसी इंसुलेशन टेप लगा दें ताकि अगली बार चालू करते ही शॉक लगने का खतरा न रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें