मार्केट में लाखों की मिलने वाली Hexagon LED Ceiling Light हमने आधे से कम बजट में कैसे तैयार की? (Real Site Story)

 जब बात शोरूम या दुकान के रेनोवेशन की आती है, तो सबसे ज्यादा ध्यान सीलिंग और उसकी लाइटिंग पर जाता है। आज हम आपके साथ एक ऐसा ही असली किस्सा शेयर कर रहे हैं, जहाँ हमने महंगे रेडीमेड सामान की जगह अपनी समझ, सही प्लानिंग और टीमवर्क से एक लग्जरी हेक्सागोनल लाइट सेटअप कम बजट में तैयार किया।

​कहानी की शुरुआत: पलाश भाई की जिद और पसंद

​हमारे बगल में ही हमारे किराएदार और खास एसएसडी कार डेकोरेशन (SSD Car Decoration) की दुकान है, जिसके ओनर हैं पलाश आहूजा जी। पलाश भाई अपनी दुकान का नया इंटीरियर और रेनोवेशन करवा रहे थे।

​हम दिल्ली, मुंबई, इंदौर और भोपाल की बड़ी मंडियों से माल और नए कैटलॉग मंगाते रहते हैं। जब पलाश भाई ने कैटलॉग में कार डिटेलिंग स्टूडियो वाली हनीकॉम्ब हेक्सागोनल सीलिंग लाइट (Hexagon Grid LED Light) देखी, तो उन्हें यह इतनी पसंद आई कि उन्होंने तय कर लिया कि दुकान में लगेगी तो यही लाइट लगेगी!

​लेकिन जब हमने मार्केट और ऑनलाइन इसके रेडीमेड सेट और इंस्टॉलेशन का खर्चा देखा, तो बजट बहुत ज्यादा बैठ रहा था। ऊपर से सबसे बड़ी समस्या यह थी कि इन रेडीमेड चाइनीज/इंपोर्टेड लाइट्स की कोई गारंटी नहीं होती और एक बार खराब होने पर रिपेयर करना बहुत मुश्किल हो जाता है।

​पलाश भाई की जिद थी कि उनके इंटीरियर पर यही लाइट जमेगी। तब हमने (कान्हा इलेक्ट्रिकल) कहा—"चिंता मत करो, अपन इसका मजबूत और किफायती कस्टमाइज्ड हल निकालेंगे!"

प्लानिंग और ग्राउंड वर्क: जब 4 दिमाग एक साथ मिले

​हमने पलाश भाई, उनके फैब्रिकेटर, हमारे इलेक्ट्रिशियन और खुद मिलकर पूरा प्लान बनाया:

​मजबूत बेस फ्रेम: फैब्रिकेटर भाई ने सीलिंग नापकर 1x1 इंच के लोहे (आयरन) के पाइप से हेक्सागोनल ग्रिड का मजबूत स्ट्रक्चरल फ्रेम तैयार किया।

​सही प्रोफाइल का चुनाव: हमने एल्युमिनियम की 17mm प्रोफाइल चुनी। इसमें कॉलर वाली और बिना कॉलर वाली दोनों प्रोफाइल मंगाई गई। जब हमने फिनिशिंग चेक की, तो कॉलर वाली 17mm प्रोफाइल में लुक सबसे ज्यादा क्लीन और प्रीमियम आया।

​कटिंग और असेंबलिंग: लोहे के फ्रेम के नाप के हिसाब से एल्युमिनियम प्रोफाइल की सटीक कटिंग करके फिटिंग की गई।

​इलेक्ट्रिकल काम और 24 घंटे की टेस्टिंग

​फ्रेम तैयार होने के बाद बारी आई असली रोशनी और पावर की:

​प्रोफाइल के अंदर हाई-क्वालिटी एलईडी स्ट्रिप चिपकाई गई।

​हर जोड़ पर मजबूत सोल्डरिंग (Soldering) की गई ताकि कोई लूज कनेक्शन न रहे।

​लोड और एम्पियर का सही हिसाब लगाकर इसमें 10-10 एम्पियर के चोक (Power Supply/SMPS) लगाए गए, जिससे लाइट पर लोड न पड़े और लाइफ लंबी रहे।

​24 घंटे की नॉन-स्टॉप टेस्टिंग: हमने लाइट लगाने के बाद उसे पूरे एक दिन (24 घंटे) चालू रखकर टेस्ट किया। टेस्टिंग के दौरान एक-दो जगह मामूली शॉर्ट/स्पार्क हुआ, जिसे हमने तुरंत खोलकर री-चेक किया, सुधारा और दोबारा टेस्ट किया।

Hexagon Grid LED Profile Light 17mm collar close-up Kanha Electricals

Hexagon honeycomb ceiling light setup above display racks at SSD Car Decoration
फाइनल रिजल्ट: कस्टमर की खुशी और बजट में लग्जरी!

​जब लाइट फाइनल चालू हुई, तो दुकान का नजारा देखते ही बनता था! दूर से देखने पर ही दुकान का लुक किसी इंटरनेशनल कार स्टूडियो जैसा लग रहा है।

​इस कस्टमाइज्ड काम के 3 सबसे बड़े फायदे:

​कम बजट: मार्केट के रेडीमेड सेट से आधे से भी कम खर्चे में तैयार।

​100% रिपेयरेबल: भविष्य में अगर कोई स्ट्रिप या चोक खराब भी हो, तो लोकल मार्केट से बदलकर तुरंत ठीक किया जा सकता है।

​लोकल सपोर्ट: यह काम आपकी अपनी निगरानी में हुआ, जिससे मजबूती की पूरी गारंटी है।

​हमारा संदेश: अगर आप भी अपनी नई दुकान, शोरूम, जिम, सैलून या वर्कशॉप बनवा रहे हैं और आपको कोई प्रीमियम फैंसी लाइट पसंद आ गई है, लेकिन बजट आड़े आ रहा है—तो निराश मत होइए। कान्हा इलेक्ट्रिकल पर आइए, हम आपके बजट में वैसी ही कस्टमाइज्ड लाइट तैयार करके देंगे!

Final look of hexagon LED ceiling light installation in car decoration shop

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Inverter AC Wiring Guide: 1.5 Ton और 2 Ton AC के लिए सही तार, MCB और सॉकेट कैसे चुनें?

​घर में सही Earthing कैसे करें: केमिकल अर्थिंग vs कोयला-नमक अर्थिंग में कौन सी सबसे बेस्ट है?

Copper vs Aluminium Wire: घर की वायरिंग में एल्युमिनियम तार कहाँ इस्तेमाल करें और कहाँ सिर्फ कॉपर? जानिए सही नियम